Monday, June 23, 2025
Homeसूरजगढ़आर्मी जवान पर एसिड अटैक: मुख्य आरोपी महिला सहित दो गिरफ्तार

आर्मी जवान पर एसिड अटैक: मुख्य आरोपी महिला सहित दो गिरफ्तार

सूरजगढ़, 18 अगस्त 2024: झुंझुनू के सूरजगढ़ थाना क्षेत्र के भांपर गांव में शनिवार सुबह 5 बजे सेना में कार्यरत एक जवान पर एसिड अटैक के मामले में नया अपडेट सामने आया है। पुलिस ने वारदात में शामिल एक महिला और एक प्लम्बर को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित जवान अरुण भारतीय सेना में कार्यरत हैं और हिसार में तैनात हैं। वह कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने गांव भांपर आया था। शनिवार सुबह वह साइकिल से घूमने निकला था, तभी एक महिला ने उस पर एसिड फेंक दिया। इस हमले में उसकी एक आंख, चेहरा, सीना और हाथ-पैर बुरी तरह झुलस गए।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला ने घटना के बाद अपने बच्चों के साथ दिल्ली भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपी महिला ने एक प्लम्बर से एसिड की बोतल मंगवाई थी। प्लम्बर को उसने बताया था कि घर पर साफ सफाई के लिए एसिड की जरूरत है। बाद में उसी एसिड की बोतल का इस्तेमाल उसने इस वारदात को अंजाम देने में किया।

पीड़ित युवक अरुण के दादा ने एसिड अटैक के बाद पुलिस को रिपोर्ट दी थी, जिसमें घटना के बारे में बताया गया था। साथ ही एक संदिग्ध नम्बर की जानकारी भी दी गई, जिससे शनिवार सुबह 4:23 बजे अरुण के मोबाइल पर 3-4 कॉल आए थे। जिसके बाद अरुण अपने घर से साइकिल लेकर निकला था और कुछ ही मिनट बाद यह वारदात हो गई।

पुलिस ने संदिग्ध नम्बर के बारे में पड़ताल की तो वह स्विच ऑफ था। लेकिन यह क्लू पुलिस के लिए मददगार साबित हुआ, नम्बर एसिड फेंकने वाली महिला का था।

पुलिस जांच में सामने आया है कि एसिड अटैक में घायल युवक और आरोपी महिला दोनों एक-दूसरे को जानते थे और किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद था। वारदात के बाद 24 घंटे से भी कम समय में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर, मामले का खुलासा कर दिया है।

जन चर्चा के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। यह भी पता लगा है कि आरोपी महिला काजड़ा के जिस निजी स्कूल में पढ़ाती थी, अरुण तब उसी संस्था में पढ़ता था। फिलहाल घायल युवक अरुण का जयपुर के मिलिट्री अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!