झुंझुनूं में भूतपूर्व सैनिक 14 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा

झुंझुनूं, 12 अगस्त 2024: हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले के भूतपूर्व सैनिक 14 अगस्त को एक भव्य तिरंगा यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा शहीद कर्नल जेपी जानू स्कूल से शुरू होकर शहीद स्मारक पर समाप्त होगी।

यात्रा की तैयारियां जोरों पर

तिरंगा यात्रा के आयोजन को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर रामरतन सौंकरीया की अध्यक्षता में सोमवार को सूचना केंद्र सभागार में पूर्व सैनिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में एडीएम ने कहा कि आजादी के महोत्सव में गौरव सैनिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए यह यात्रा आयोजित की जा रही है।

भूतपूर्व सैनिकों से अपील

एडीएम ने सभी भूतपूर्व सैनिकों और सैनिक संगठनों से अपील की है कि वे इस यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाएं।

बैठक में उपस्थित

बैठक में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल पूनिया, तिरंगा अभियान के प्रभारी अधिकारी आरएएस हवाई सिंह यादव, तहसीलदार सुरेंद्र चौधरी, पूर्व सैनिक संघ झुंझुनू जिला अध्यक्ष कैप्टन ताराचंद नुनिया, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जिला अध्यक्ष सूबेदार रामनिवास डूडी, गौरव सेनानी समिति अध्यक्ष कैप्टन महेंद्र सिंह झाझरिया, पूर्व सैनिक संघ उपाध्यक्ष कैलाश सुरा, गौरव सेनानी सेवा समिति अध्यक्ष शीशराम डांगी, गौरव सेनानी शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष राजपाल फोगाट, पैरामिलिट्री फोर्सेस यूनियन अध्यक्ष विद्याधर सिंह दुलड़ सहित सभी संगठनों के पदाधिकारी और पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!