दिव्यांगों ने मनाया हर घर तिरंगा, लिया नशा मुक्ति का संकल्प

चिड़ावा, 12 अगस्त 2024: सामाजिक सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में आज दिनांक 12 अगस्त, 2024 को दिव्यांगों के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगों को देशभक्ति की भावना से जोड़ना और उन्हें नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करना था।

दिव्यांगों ने मनाया हर घर तिरंगा

कार्यक्रम की शुरुआत एक शपथ ग्रहण समारोह के साथ हुई, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने नशा मुक्ति अभियान-2024 की शपथ ली। इसके बाद, एक हर घर तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली में बड़ी संख्या में दिव्यांगजन अपनी ट्राईसाइकिल, स्कूटी और साइकिल पर सवार होकर शामिल हुए। स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने भी इस रैली में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रैली को पंचायत समिति परिसर से सामाजिक सुरक्षा अधिकारी डॉ. ममता पूनियां और रणसिंह (ब्लॉक साख्यिकी अधिकारी) ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पंचायत समिति परिसर से भारत माता की जय के नारों के साथ कबूतरखाना होते हुए वापस पंचायत समिति परिसर पहुंची।

ये रहे शामिल

इस कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय चिड़ावा के मुकेश कोकचा, अमित बलौदा, अभिमन्यु सिंह, मुकेश पायल, अजय, विधिन और शेखावाटी दिव्यांग जन सेवा समिति के जोगेन्द्र शर्मा, किशोरी लाल, दिनेश सैनी, गंगाकार, गुलनाज, परमहंस सेवा समिति, चिड़ावा के होशियार सिंह बिन्दुराज, अशोक बसेत, पंकज सैनी, अरुण जी दाधीच, अनिल राय, विमल योगी सहित बड़ी संख्या में विशेष योग्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!