Thursday, June 19, 2025
Homeझुन्झुनूझुन्झुनूं में 'नशामुक्त भारत अभियान' ने पकड़ी रफ्तार, सामूहिक शपथ का आयोजन...

झुन्झुनूं में ‘नशामुक्त भारत अभियान’ ने पकड़ी रफ्तार, सामूहिक शपथ का आयोजन कल 12 अगस्त को

झुन्झुनूं, 11 अगस्त 2024: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘नशामुक्त भारत अभियान’ ने झुन्झुनूं जिले में जोर पकड़ लिया है। इस अभियान के तहत जिले के युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है।

डॉ. पवन पूनियां ने बताया कि देशभर में लगभग 11.20 करोड़ से अधिक लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया किया गया है। झुन्झुनूं जिले में भी इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

12 अगस्त को सामूहिक शपथ

12 अगस्त को प्रातः 9 बजे जिले के सभी शैक्षणिक संस्थानों, जैसे कि स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालयों और इंजीनियरिंग, मेडिकल व पॉलिटेक्निक कॉलेजों में सामूहिक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य विषय है “विकसित भारत का मंत्र, भारत हो नशे से स्वतंत्र”

विभिन्न गतिविधियां

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के साथ-साथ जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर नशे के दुरुपयोग के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए कई तरह की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इनमें निबंध प्रतियोगिताएं, सेमिनार, रैलियां, नुक्कड़ नाटक, मैराथन दौड़, अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा दौड़ आदि शामिल हैं।

ई-शपथ

इस अभियान में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ‘नशामुक्त भारत अभियान’ की वेबसाइट https://NMBA.dosje.gov.in/content/tale-a-pledge पर ई-शपथ का विकल्प भी दिया गया है। जिले के सभी युवाओं से अपील की गई है कि वे इस लिंक के माध्यम से ई-शपथ अवश्य लें।

नोडल प्रभारी

झुन्झुनूं जिले में इस अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए डॉ. निखिल कुमार, ब्लॉक सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, झुन्झुनूं को नोडल प्रभारी नियुक्त किया गया है।

क्यों है जरूरी नशा मुक्ति अभियान

नशा एक गंभीर सामाजिक समस्या है जो व्यक्ति, परिवार और समाज को बहुत नुकसान पहुंचाती है। नशा न केवल स्वास्थ्य को बल्कि आर्थिक स्थिति को भी प्रभावित करता है। इसीलिए नशा मुक्ति अभियान चलाकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से जागरूक करना बहुत जरूरी है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!