चिड़ावा: पुलिस थाना चिड़ावा ने 21 वर्षों से फरार चल रहे स्थाई वारंटी सत्यवान उर्फ सत्या उर्फ सत्यवीर को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी 9 अगस्त 2024 को बहादुरगढ़, हरियाणा से की गई। इस कार्रवाई का नेतृत्व वृताधिकारी विकास धिंधवाल आर.पी.एस. और थानाधिकारी विनोद सामरिया ने किया।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही
स्थाई वारंटी सत्यवान उर्फ सत्या उर्फ सत्यवीर के खिलाफ 2003 से चिड़ावा में जीप लूट के मामले में स्थायी वारंट जारी था। इसके अतिरिक्त, इसके खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के भी मामले दर्ज हैं। इस वारंटी को अपर सेशन न्यायाधीश फास्ट ट्रैक झुंझुनू से जारी स्थाई वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार किया गया स्थाई वारंटी सत्यवान उर्फ सत्या उर्फ सत्यवीर, पुत्र हीरासिंह, उम्र 49 वर्ष, निवासी पिलाना, थाना कलानौर, जिला रोहतक, हरियाणा का निवासी है।
गठित टीम
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसमें निम्नलिखित पुलिसकर्मी शामिल थे:
विनोद सामरिया- थानाधिकारी, संदीप कुमार- एचसी, वीरेन्द्र सिंह- कांस्टेबल, अमित सिहाग- कांस्टेबल, पुलिस थाना चिड़ावा