Monday, February 16, 2026
Homeपिलानीपिलानी: राकेश शिक्षा समिति ने पर्यावरण को किया हरा-भरा, 2100 पौधों का...

पिलानी: राकेश शिक्षा समिति ने पर्यावरण को किया हरा-भरा, 2100 पौधों का रोपण किया

पिलानी, 7 अगस्त 2024: लोहारू रोड स्थित राकेश शिक्षा समिति ने पर्यावरण संरक्षण के लिए एक सराहनीय पहल करते हुए 2100 पौधे लगाए हैं। समिति द्वारा संचालित संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक इस अभियान में भाग लिया।

राकेश शिक्षा समिति की सचिव रेशमा देवी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 501 पौधे छात्र-छात्राओं को वितरित किए। इस अवसर पर निदेशक महिपाल सिंह पंघाल ने सभी को पौधे से पेड़ बनने तक की शपथ दिलाई। प्राचार्या मधुलता पंघाल ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।

हरियाली तीज के पावन पर्व पर राकेश अकेडमी सी. सैं. स्कूल की एनसीसी और एनएसएस इकाई के छात्रों ने एनसीसी प्रभारी पंकज भोमिया के नेतृत्व में पौधारोपण अभियान में सक्रिय सहयोग दिया। व्याख्याता रवींद्र सैनी ने प्रार्थना सभा में पेड़ों के महत्व पर प्रकाश डाला। कॉर्डिनेटर रेखा धायल ने हरियाली तीज के महत्व को बताते हुए कहा कि यह त्योहार प्रेम और संस्कृति को जोड़ने वाला है।

इस अवसर पर मनीष सैनी, नरेंद्र द्विवेदी, कॉर्डिनेटर निर्मल, अनिता शर्मा, पारस शर्मा, अवधेश अहलावत और समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!