Saturday, June 21, 2025
HomeदेशCM नायब सैनी का बड़ा दांव: चुनाव से पहले किसानों के लिए...

CM नायब सैनी का बड़ा दांव: चुनाव से पहले किसानों के लिए कर्ज माफी और MSP की गारंटी

कुरुक्षेत्र, 4 अगस्त 2024: हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसानों को एक बड़ा तोहफा दिया है। रविवार को कुरुक्षेत्र में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करते हुए सीएम नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि प्रदेशभर में सभी फसलों को अब न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदा जाएगा।

किसानों को साधने की कोशिश

सीएम नायब सैनी ने चुनावी रैली में कहा कि हरियाणा में पहले से ही 14 फसलों की MSP पर खरीद होती थी, लेकिन अब सरकार ने सभी फसलों को MSP पर खरीदने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही, उन्होंने किसानों का 133 करोड़ 55 लाख रुपये का कर्ज माफ करने का भी ऐलान किया। उन्होंने कहा कि किसान पुराने बंद हो चुके ट्यूबवेलों को दूसरी जगह पर लगा सकेंगे, जिससे उन्हें खेती में और अधिक सहूलियत मिलेगी।

विजय शंखनाद रैली से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत

सीएम नायब सैनी ने थानेसर अनाजमंडी में आयोजित बीजेपी की विजय शंखनाद रैली में शंख बजाकर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में तीसरी बार डबल इंजन की सरकार बनेगी। सीएम ने कहा, “जो लोग हिसाब मांग रहे हैं, उन्हें बताना चाहते हैं कि हमने अग्निवीर योजना में हरियाणा में 10 प्रतिशत का आरक्षण दिया है। हमने सूर्य योजना के तहत सोलर योजना भी शुरू की है।”

सरकारी विभागों में भरे जा रहे पद

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में सरकारी विभागों में 40 हजार पद भरे जा रहे हैं। बीजेपी सरकार ने पिछले 10 साल में 1 लाख 41 हजार युवाओं को नौकरी दी है। पंचायतों में 21 लाख तक का काम सरपंच करवा सकते हैं। हमारी सरकार ने 5 लाख रुपये तक इलाज फ्री करने का भी काम किया है। जो युवक बिना पर्ची-खर्ची के नौकरी लगे हैं, वे हमारा हिसाब दे रहे हैं। सीएम ने कहा कि 90 विधानसभा क्षेत्रों में रैली करेंगे और शंखनाद रैली से चुनाव का आगाज हो चुका है।

धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर निशाना

रैली में बीजेपी के हरियाणा प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि हरियाणा ऐसा पहला राज्य होगा, जिसमें हर फसल MSP पर खरीदी जाएगी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “हुड्‌डा और उनके बेटे को जवाब देना पड़ेगा कि उन्होंने हरियाणा में कितने गरीबों के घर जलाए हैं। किसानों की कितनी जमीन पूंजीपतियों को सस्ते दामों पर दिया। दलितों पर अत्याचार का हिसाब भी कांग्रेस को देना होगा।”

बीजेपी का दावा और कांग्रेस की चुनौती

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बीजेपी के कप्तान के बारे में जनता को पता है, लेकिन कांग्रेस का कप्तान कौन होगा – हुड्डा, सैलजा या फिर सुरजेवाला – किसी को नहीं पता। इस चुनावी माहौल में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी पार्टी जनता का विश्वास जीतने में सफल होती है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!