समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

चिड़ावा के आशीष कुमार सैनी का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्लर्क एप्रेंटिस में चयन, बधाईयों का लगा तांता

चिड़ावा के वार्ड नं 3, मोहनका कॉलोनी निवासी आशीष सैनी पुत्र सियाराम सैनी का स्टेट बैंक ऑफ इंडिया क्लर्क एप्रेंटिस में चयन हुआ है। आशीष के एसबीआई बैंक सर्विस के लिए सलेक्शन होने पर परिवार में उत्साह का माहौल है और सभी परिचितों व रिश्तेदारों द्वारा बधाई दी जा रही है।

आशीष सैनी झुंझुनू माली सैनी समाज संस्था (ब्लॉक पिलानी) के सदस्य एवं चिड़ावा नगरपालिका के सेवानिवृत एसआई (Sanitary Inspector) बाबूलाल सैनी के भतीजे हैं। आशीष की स्कूल स्तर की शिक्षा चिड़ावा में ही हुई है। चिड़ावा हायर सेकेण्डरी स्कूल से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद कॉलेज शिक्षा के लिए वह अपने पिता के पास अहमदाबाद (गुजरात) चला गया था, जहां उसने एम. कॉम. की डिग्री के साथ घर पर ही बैंक सर्विसेज के लिए तैयारी की।

सेल्फ स्टडी से एसबीआई क्लर्क एप्रेंटिस सलेक्ट होने के बाद आशीष ने बताया कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए इंसान अगर ठान ले और सार्थक प्रयास करे, तो कोई भी काम मुश्किल नहीं है। आशीष ने 1 अगस्त को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, ब्रांच शाहीबाग, अहमदाबाद (गुजरात) में अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली है।

शुभकामनाओं का तांता लगा

अशीष सैनी की इस उपलब्धि पर जिला माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं के अध्यक्ष महेंद्र शास्त्री, उपाध्यक्ष लीलाधर विशनोलिया, पिलानी ब्लॉक अध्यक्ष देवकरण सैनी, महामंत्री संतोष कुमार सैनी, चिड़ावा चेयरमैन सुमित्रा सैनी, सेवानिवृत सेलेटैक्स कमिश्नर मनफूल सिंह सैनी (जयपुर), गोविंद राम सैनी (प्रबंधक पिलानी), अनिल कुमार सैनी (व्याख्याता) सुलताना बास, शिवलाल सैनी पूर्व पार्षद, अरुण सैनी (मुख्य प्रबंधक इंडियन बैंक जयपुर), संदीप कुमार सैनी (एजीएम, आईडीबीआई बैंक जयपुर), जयप्रकाश सैनी (सहा. राजस्व अधिकारी AVVNL), अशोक सैनी (सुलताना बास) सहित मित्र, रिश्तेदार व परिजनों द्वारा आशीष को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही है। हर्ष के इन क्षणों में सेवानिवृत एसआई (स्वास्थ्य निरीक्षक) बाबूलाल सैनी द्वारा जिला माली सैनी समाज संस्था झुंझुनूं को आर्थिक सहयोग प्रदान करने की घोषणा की गई है।

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें