चिड़ावा: पतंजलि योग समिति और भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में चिड़ावा स्थित पंडित गणेश नारायण समाधि स्थल पर जड़ी-बूटी दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में योग, आयुर्वेद और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार की औषधीय पौधों का वितरण भी किया गया।

समारोह का शुभारंभ मां भारती के दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोचारण के साथ हुआ। इसके बाद योग यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें अष्टांग योग, भ्रमरी, कपालभाति, अनुलोम-विलोम आदि आसनों का प्रदर्शन किया गया। साथ ही, योग के महत्व और जड़ी- बूटियों के उपयोगिता के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी अचला शर्मा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने भी योग के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के योग साधकों ने हैरतअंगेज योग प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

समारोह के अंत में समाधि स्थल पर औषधीय पौधों का रोपण किया गया और विभिन्न प्रकार की औषधीय जड़ी-बूटियों का निःशुल्क वितरण किया गया। लोगों को इन पौधों का संरक्षण करने और अपने घरों में भी औषधीय पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

पतंजलि योग समिति के जिला अध्यक्ष राय सिंह तोगड़ा ने कहा कि “घर-घर योग, घर-घर पौधे” हमारा लक्ष्य है। उन्होंने सभी योग साधकों और पर्यावरण प्रेमियों को बधाई दी।

आयोजन में डॉ रणवीर सिंह संरक्षक भारत स्वाभीमान ट्रस्ट, जमन सिंह सैनी जिला किसान प्रभारी, जय सिंह झाझडिया जिला पर्यावरण प्रभारी, चिरंजी लाल योग प्रचारक, मनोज कुमार सैनी, कप्तान हेतराम राजोरा पर्यावरण तहसील प्रभारी, सूरजगढ़ पर्यावरण प्रेमी बीरबल सिंह, राकेश कुमार सह जिला युवा प्रभारी, वंदना कुमारी, डॉ प्रीतम सिंह खुंगाई, संजेश शर्मा, रेखा शर्मा, सुलोचना शर्मा तहसील प्रभारी चिड़ावा, जगदेव सिंह खरडिया, बृजेंद्र शास्त्री, ओम प्रकाश जांगिड़, कैप्टन हजारीलाल, सुमन मान अगवाना खुर्द, बजरंग लाल शर्मा, बसंत लाल सैनी, बलवीर शर्मा, अचला शर्मा, रामप्रताप सैनी, हेतराम पायल, ओम प्रकाश स्वामी, हिमांशी, तमन्ना, मनीषा, मोनिका, डिंपल, चित्रा, उदय, पवन कुमार, विशाल, मोहित सहित सैकड़ों जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!