चिड़ावा: मंड्रेला के बजावा में हुए दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज गौरव सैनानी सेवा समिति के सदस्यों ने डीएसपी विकास धींधवाल को ज्ञापन सौंपा।

समिति के सदस्यों ने ज्ञापन सौंपते हुए डीएसपी से मांग की कि तीन दिन पहले बजावा में सुबेदार महावीर सिंह व उनकी पत्नी भानवती देवी की गला रेत कर की गई निर्मम हत्या के दोषियों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए तथा कड़ी से कड़ी सजा दिलवाई जाए।

पूर्व सैनिकों ने ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी भी दी कि अगर हत्यारों की गिरफ्तारी जल्द नहीं की गई तो वें 5 अगस्त से डीएसपी ऑफिस के सामने धरने पर बैठेंगे।

डीएसपी विकास धींधवाल ने पूर्व सैनिकों को आश्वस्त किया की पुलिस कि सभी टीमें हत्यारों की तलाश में जुटी हैं और शिघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आपको बता दें कि तीन दिन पूर्व मंड्रेला के गांव बजावा में पूर्व सैनिक सुबेदार महावीर सिंह व उनकी पत्नी भानवती देवी की अपने घर के बाहर बाड़े में सोते हुए की धारदार हथियार से बेरहमी से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी।

इस दोहरे हत्याकांड में पुलिस को अभी तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है, जिससे आक्रोशित हो कर पूर्व सैनिकों की संस्था गौरव सैनानी सेवा समिति के सदस्यों ने आज डीएसपी कार्यालय में पहुंच कर ज्ञापन दिया।

ज्ञापन देने वालों में समिति अध्यक्ष शीशराम ड़ांगी, उपाध्यक्ष ब्रह्मानन्द रोहिला, सचिव जमशेर खान, सदस्य हरलाल डांगी, अमर सिंह खींची, विजेन्द्र सिंह कोच, सतवीर मेचू, भागीरथ मल, जयसिंह काजला, जयसिंह बराला, धर्मवीर डांगी, जुगलाल डांगी, सूबेदार हरचंद यादव, सुरेन्द्र सिंह डांगी, सूबे सिंह यादव, भरत सिंह कुल्हार सहित अन्य पूर्व सैनिक शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!