Thursday, June 19, 2025
Homeविदेशमंगल ग्रह पर जीवन के संकेत: पर्सिवियरेंस रोवर की महत्वपूर्ण खोज

मंगल ग्रह पर जीवन के संकेत: पर्सिवियरेंस रोवर की महत्वपूर्ण खोज

अमेरिका: नासा का पर्सिवियरेंस रोवर एक बार फिर मंगल ग्रह पर जीवन के संभावित संकेतों की खोज में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हाल ही में रोवर ने लाल ग्रह पर एक अनोखी चट्टान देखी, जिसका आकार तीर जैसा है और जो पानी की धाराओं की उपस्थिति का संकेत देती है। इस चट्टान की खोज ने वैज्ञानिक समुदाय में नई उम्मीदें जगाई हैं।

चट्टान की विशेषताएं और नामकरण

चट्टान का आकार लगभग 3.2 फीट लंबा और 2 फीट चौड़ा है। इसके आकार और अन्य विशेषताओं के आधार पर इसे ग्रैंड कैन्यन झरने के नाम पर “चेयावा फॉल्स” नाम दिया गया है। इस चट्टान की सतह पर क्रिस्टल जैसे ठोस पदार्थ और एक लाल रंग का क्षेत्र पाया गया है, जो कई रसायनों और ऊर्जा स्रोतों का संकेत हो सकता है।

विश्लेषण और संभावनाएं

वैज्ञानिक केन फार्ले ने बताया कि यह चट्टान जेजेरो क्रेटर नामक झील में 3.7 अरब वर्ष पहले बहते पानी के कारण बनी नेरेत्वा वैलिस घाटी में मिली है। चट्टान पर सफेद कैल्शियम सल्फेट जैसी धाराएं और लाल क्षेत्र में काले रंग का पदार्थ पाया गया है, जिसे एक्स-रे टेक्नोलॉजी के माध्यम से लोहा और फॉस्फेट का मिश्रण पाया गया। यह खोज जीवन के संभावित संकेतों की ओर इशारा करती है।

धरती पर लाने की योजना

वैज्ञानिक समुदाय अब इस चट्टान और इसकी मिट्टी के नमूनों को धरती पर लाने की कोशिश में है ताकि लैब में विस्तृत अध्ययन किया जा सके। यह प्रयास मंगल ग्रह पर जीवन के संभावित अस्तित्व की पुष्टि करने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!