सूरजगढ़: अध्यापिका सुनीता पूनिया का स्थानांतरण, प्रशासनिक कारणों से एपीओ घोषित, ग्रामीणों से था टकराव

सूरजगढ़, 22 जुलाई: जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) प्रारम्भिक शिक्षा, झुंझुनू ने सुनीता पूनिया, अध्यापक, राउप्रावि, बास कल्याण, प०स० सूरजगढ़ को प्रशासनिक कारणों से तत्काल प्रभाव से एपीओ घोषित किया है। अब उनका मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय प्रा०शि० झुंझुनू होगा।

संबंधित पीईईओ, मगारावि, स्वामी सेही (अंग्रेजी माध्यम) प०स० सूरजगढ़ को निर्देश दिया गया है कि उक्त कार्मिक को तत्काल एपीओ मुख्यालय के लिए कार्यमुक्त कर भिजवाना सुनिश्चित करें।

यह आदेश 22 जुलाई 2024 को जारी किया गया है, और संबंधित अधिकारियों को इसका पालन करने का निर्देश दिया गया है।

सुनिता पूनिया का पिछले कुछ दिनो से ग्रामीणो से टकराव चल रहा है। ग्रामीण सुनिता पूनिया की कार्य प्रणाली का विरोध कर रहे थे।

आज ग्रामीणो ने विरोध प्रदर्शन कर स्कूल पर ताला जड़ दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!