चिड़ावा: रोवर लीडर केएल लाठ दीर्घकालीन सेवा अलंकार से सम्मानित

झुंझुनू, 22 जुलाई: लोहिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चिड़ावा के रोवर लीडर केएल लाठ को दीर्घकालीन सेवा अलंकार (मैडल) से सोमवार को झुंझुनू में स्काउट गाइड के समक्ष सम्मानित किया गया। लाठ को यह सम्मान अनुसुईया, संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा चुरू, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मुख्य आयुक्त झुंझुनूं ने प्रदान किया।

समारोह के दौरान गंगाधर सिंह सूंडा, अध्यक्ष जिला परिषद झुंझुनूं, अतिरिक्त परियोजना समन्वयक कमलेश तेतरवाल, जिला उपप्रधान विनोद सिंघानिया, अरविंद दाधीच, नीतू शर्मा, नाहर सिंह गिल, और प्रमोद कुमार सैनी ने लाठ को माल्यार्पण, स्कार्फ, और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। यह सम्मान जिला मुख्यालय पर आयोजित द्वितीय जिला परिषद अधिवेशन में किया गया।

लाठ को पूर्व सहायक राज्य संगठन आयुक्त मान महेंद्र सिंह भाटी, सीओ स्काउट महेश कुमार कालावत, चिड़ावा स्थानीय संघ सचिव महेंद्र सिंह, सह सचिव अनीता कटेवा, और कोषाध्यक्ष निरंजन शर्मा ने भी सम्मानित किया।

लाठ के सम्मानित होने पर जिला अग्रवाल सम्मेलन के श्यामसुंदर जालान, जिले के सामाजिक कार्यकर्ता परमेश्वर लाल हलवाई, डॉक्टर डीएन तुलस्यान, संदीप केडिया, जिला पर्यावरण सुधार समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!