Wednesday, December 10, 2025
Homeपिलानीबिरला बालिका विद्यापीठ में मनाया पाई दिवस: छात्राओं ने गणित मेले में...

बिरला बालिका विद्यापीठ में मनाया पाई दिवस: छात्राओं ने गणित मेले में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विषय के सिद्धांतों को समझा

पिलानी, 22 जुलाई 2024: बिरला बालिका विद्यापीठ, पिलानी में पाई (π) अप्रोक्सीमेट दिवस (22/7) के उपलक्ष्य में गणित मेले का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

गणित मेले में छात्राओं ने विभिन्न गणितीय गतिविधियाँ और प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें सूचनात्मक चार्ट, गणितीय कविताएँ और आकर्षक गणितीय खेल शामिल थे। अल्फामेटिक पहेलियाँ, टंग गोला, रामानुजन स्क्वेयर और पंचांग पहेली जैसे गणितीय खेलों ने सबका ध्यान आकर्षित किया।

मेले में प्रस्तुत किए गए चार्ट और कविताएँ न केवल शैक्षणिक दृष्टि से श्रेष्ठ थे, बल्कि उन्होंने गणित के सिद्धांतों को भी सरल और रोचक तरीके से प्रस्तुत किया। इन गतिविधियों ने छात्राओं को गणित के जटिल विचारों को समझने में मदद की और उन्हें व्यावहारिक उपयोग के बारे में जागरूक किया।

इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. एम कस्तूरी ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने छात्राओं को गणित के प्रति अपने उत्साह को बनाए रखने और अपनी समझ को और गहरा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्राओं में गणित के प्रति रुचि और समालोचनात्मक सोच को बढ़ावा देना है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!