Monday, June 30, 2025
Homeचिड़ावाचिड़ावा: भामाशाह डॉक्टर पायल लगवाएंगे उप जिला अस्पताल के लेबर रूम में...

चिड़ावा: भामाशाह डॉक्टर पायल लगवाएंगे उप जिला अस्पताल के लेबर रूम में दो एयर कंडीशनर

चिड़ावा, 20 जुलाई 2024: पायल हॉस्पिटल के संचालक व भामाशाह डॉक्टर पायल ने आज उप जिला अस्पताल के पीएमओ डॉक्टर नितेश जांगिड़ व नवनियुक्त ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉक्टर संत कुमार जांगिड़ का सम्मान किया।

उप जिला अस्पताल में आयोजित सम्मान समारोह में डॉक्टर पायल व उनकी टीम द्वारा पीएमओ डॉक्टर नितेश जांगिड़ तथा डॉक्टर संत कुमार जांगिड़ का माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

भामाशाह डॉक्टर पायल ने अवसर पर डॉक्टर नितेश जांगिड़ व डॉक्टर संत कुमार जांगिड़ की प्रेरणा से उप जिला अस्पताल के लेबर रूम में दो एसी लगवाने की घोषणा की।

डॉ. पायल द्वारा इससे पहले भी उप जिला अस्पताल के बीसीएमओ कार्यालय में केबिन बनवाए गए थे। डॉक्टर पायल द्वारा भविष्य में भी इस तरह की सहायता उपलब्ध करवाए जाने का आश्वासन उप जिला अस्पताल को दिया गया।

पायल हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर पायल द्वारा अभी कुछ दिनों पहले ही चिड़ावा शहर में उप जिला अस्पताल के सामने दी बोन एंड जोइंट केयर अस्पताल का शुभारंभ किया गया है जिसमें हड्डी व जोड़ रोग विशेषज्ञ तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ की टीम प्रतिदिन निशुल्क सेवाएं मरीजों को दे रहे हैं।

सम्मान समारोह के मौके पर डॉक्टर नेहा- नितेश जांगिड़, डॉ मनोज, डॉक्टर रघुवीर सिंह मील, डॉक्टर संदीप शर्मा, डॉ निर्मला, डॉक्टर नरेंद्र तेतरवाल, डॉक्टर सतीश भगासरा, डॉ जयप्रकाश धायल, नर्सिंग अधीक्षक रणसिंह, महेश गजराज, बिट्टू डाबला, पूनम, सोनू डॉक्टर पायल सहित उनकी टीम को उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!