Wednesday, June 18, 2025
Homeपिलानीराजकीय उमा विद्यालय, झेरली में भामाशाहों के सहयोग से जुटाई जा रही...

राजकीय उमा विद्यालय, झेरली में भामाशाहों के सहयोग से जुटाई जा रही हैं सुविधाएं

पिलानी, 18 जुलाई 2024: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, झेरली में भामाशाहों के माध्यम से विभिन्न तरह की सुविधाओं के विस्तार का कार्य प्रगति पर है। विद्यालय के विकास को सर्वोच्च वरीयता देते हुए भामाशाह परिवारों को संस्था प्रधान व स्टाफ द्वारा सहयोग हेतु प्रेरित भी किया जा राज है।

प्रधानाचार्य सुशीला शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पटवारी के पद पर कार्यरत निरंजन शर्मा पुत्र विजेन्द्र शर्मा निवासी झेरली ने प्राथमिक विद्यालय परिसर के लिए 12 हजार रुपए की लागत के सीसीटीवी कैमरे भेंट किए हैं। इसी तरह मूलचंद राव ने एक पंखा विद्यालय को भेंट किया है।

प्रधानाचार्य सुशीला शर्मा ने कहा कि विद्यालय गांव के लोगों का अपना विद्यालय है और इसके विकास के लिए किसी भी तरह का सहयोग छोटा या बड़ा नहीं हो सकता। भामाशाहों द्वारा किए जाने वाले हर तरह के सहयोग का विद्यालय परिवार द्वारा स्वागत किया जायेगा।

विद्यालय को सहयोग करने पर भामाशाह निरंजन शर्मा व मूलचंद राव का सम्मान करते हुए समस्त विद्यालय स्टाफ की ओर से उनका आभार व्यक्त किया गया है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!