दो साल बाद फिर एक हुए अमित और पूजा: राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलझा तलाक का मामला

चिड़ावा, 13 जुलाई 2024: पिलानी के रहने वाले अमित शर्मा और पूजा शर्मा का रिश्ता, जो दो साल पहले तलाक के मुहाने पर पहुंच गया था, आज राष्ट्रीय लोक अदालत में फिर से जुड़ गया।

अमित और पूजा की शादी 2021 में हुई थी। कुछ महीनों बाद ही उनके बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़े होने लगे। विवाद बढ़ते-बढ़ते पूजा अपने मायके चली गईं और तलाक का केस दायर कर दिया।

यह मामला एडीजे कोर्ट में पहुंचा, जहां एडीजे योगेश जोशी ने दोनों पक्षों को समझाया। आज राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया और दोबारा एक साथ रहने का फैसला किया।

अमित और पूजा ने कहा कि हमारे बीच छोटी-छोटी बातों पर ही झगड़े होते थे, जिन्हें बातचीत से सुलझाया जा सकता था। उन्होंने स्वीकारा कि उन्होंने गलती की और अब वे हमेशा साथ रहना चाहते हैं।

यह मामला उन सभी जोड़ों के लिए प्रेरणा है जो तलाक के बारे में सोच रहे हैं। थोड़ी सी समझदारी और प्रयासों से रिश्तों को बचाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!