चिड़ावा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे एडीआरएम संजीव दीक्षित, दैनिक रेल यात्री संघ ने स्वागत किया, उठाईं कई मांगें

चिड़ावा: उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर के एडीआरएम संजीव दीक्षित ने चिड़ावा रेलवे स्टेशन का दौरा किया। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक आजाद सिंह और दैनिक रेल यात्री संघ चिड़ावा ने माला और साफा पहनाकर उनका स्वागत किया। एडीआरएम संजीव दीक्षित और उनके साथ आए कर्मचारियों ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया।

दैनिक रेल यात्री संघ चिड़ावा के अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा ने एडीआरएम संजीव दीक्षित को विभिन्न मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में प्रमुख मांगें निम्नलिखित थीं:

  1. प्रयागराज बीकानेर प्रयागराज ट्रेन संख्या 20403/04 का संचालन तीन दिन यथावत झुंझुनू जिले से किया जाए और रूट परिवर्तन ना हो।
  2. मदार जंक्शन (अजमेर) – कोलकाता – मदार जंक्शन (अजमेर) ट्रेन संख्या 19607/08 को वाया फुलेरा रिंगस सीकर झुंझुनू चिड़ावा लोहारू होकर हिसार तक विस्तार किया जाए, क्योंकि यह मदार जंक्शन पर 66 घंटे खड़ी रहती है।
  3. सीकर रेवाड़ी सीकर ट्रेन नं. 04803/04, जो कि सीकर जंक्शन पर 10 घंटे खड़ी रहती है, उसे जयपुर/मदार (अजमेर) जंक्शन तक विस्तार किया जाए।
  4. दिल्ली से जोधपुर के बीच वाया सीकर झुंझुनू लोहारू नई ट्रेन का संचालन किया जाए, जोकि कई सालों से लंबित मांग है।
  5. चिड़ावा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की ऊंचाई और लंबाई में वृद्धि की जाए, ताकि पब्लिक, छोटे बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगों को चढ़ने-उतरने में परेशानी ना हो।

एडीआरएम संजीव दीक्षित ने सभी मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर स्थानीय नागरिक और यात्री संघ के सदस्य भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!