चिड़ावा। राजकला कॉम्प्लेक्स स्थित डिस्कवरी ऑफिस में आज भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम “मन की बात” के 111वें संस्करण को सुना गया।

दहिया ने कहा ‘मन की बात’ कार्यक्रम सदैव ही राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक सोच के साथ स्वयं की भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम में सभी देशवासियों से अपील की कि वे अपनी माँ के साथ मिलकर या उनके नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाएं।

उपरोक्त अपील के तहत शक्ति केन्द्र विवेकानंद चौक, कोर्ट रोड, और श्याम नगर से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान की शुरुआत की गई। इस अभियान के तहत प्रत्येक शक्ति केन्द्र पर 370 से अधिक वृक्ष लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, मुकेश जलि़न्द्रा, मदन डारा, संतोष सैनी, मुकेश खंडेलवाल, विकास गुप्ता, राहुल भीमराजका, प्यारेलाल थाकन, सुशील डाबला, देवेन्द्र सैनी, महेश कुमार, पवन सैनी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!