सिगनौर में किसान गोष्ठी: किसानों को टाटा धान्या बाजरा बीज MP 7878 के बारे में जानकारी दी गई

गुढ़ागौड़जी, 17 जून: धान्या सीड्स और सहकारी समिति के सौजन्य से आज सिगनौर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में किसानों को टाटा धान्या बाजरा बीज MP 7878 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

गोष्ठी की अध्यक्षता व्यवस्थापक शिवनाथ मील ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में रेलीज इंडिया लिमिटेड के एरिया सेल्स मैनेजर सुरजीत ढिल्लन, सहकारी समिति के अध्यक्ष प्रहलाद कुलहरी और प्रभु सिंह मुंड मौजूद थे।

सुरजीत ढिल्लन ने टाटा ग्रुप और टाटा धान्या बाजरा बीज MP 7878 के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह कम पानी में अधिक पैदावार और चारा देने वाली किस्म है। उन्होंने किसानों को कम पानी वाली फसलें लेने पर भी प्रोत्साहित किया।

उन्होंने बताया कि टाटा धान्या बाजरा बीज MP 7878 मध्यम अवधि की किस्म है, जो शेखावाटी के किसानों के लिए बेहद फायदेमंद है। इसकी कम पानी में अधिक पैदावार और चारा देने की क्षमता इसे किसानों की पहली पसंद बनाती है।

गोष्ठी के दौरान बाबूलाल सैनी ने आए हुए किसानों का आभार व्यक्त किया। वहीं, लक्की ड्रा विजेता दुर्गेश कुमार को एक स्प्रे मशीन प्रदान की गई।

इस कार्यक्रम में शीशराम, मनोज कुमार, सुभाष, रामवतार, महावीर, मोहरसिंह सहित सैकड़ों किसानों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!