सूरजगढ़ के उरीका में हुई चोरी का खुलासा: बावरिया गैंग के 2 सदस्यों को किया गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

सूरजगढ़ 15 जून: झुंझुनूं पुलिस ने ग्राम उरीका में घर में घुसकर चोरी करने वाले बावरिया गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, घटना 8 जून की रात को हुई थी जब काली उर्फ सन्तरा और इमरतीलाल उर्फ लाला नामक आरोपियों ने ग्राम उरीका के एक मकान में घुसकर जेवरात, सोना-चांदी, नकदी और घरेलू सामान चोरी कर लिया था।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी हरियाणा के लुहारू, महेन्द्रगढ, सतनाली, जुई आदि स्थानों पर छिपे हुए हैं।

पुलिस ने दबिश दी और काली उर्फ सन्तरा को पिलोद चेक पोस्ट से और इमरतीलाल उर्फ लाला को मण्डी सूरजगढ़ से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि वे बावरिया गैंग के सदस्य हैं और अक्सर सुनसान मकानों और खेतों में बने मकानों में चोरी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!