पुलिस थाना सिंघाना: दुष्कर्म के मामले में आरोपी को 24 घंटे में किया गिरफ्तार

बुहाना के वृताधिकारी नोपाराम भाकर के सुपरविजन में, थानाधिकारी कैलाश चंद यादव के नेतृत्व में दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

घटना विवरण

दिनांक 11-06-2024 को परिवादिया अपने पति के साथ थाना सिंघाना में उपस्थित होकर एक लिखित रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट के अनुसार, दिनांक 11-06-2024 को जब वह घर पर अकेली थी, तभी नितिन पंवार पुत्र राजेश पंवार ने उसके घर में घुसकर जबरदस्ती बलात्कार किया और जान से मारने की धमकी दी। इस रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर थानाधिकारी कैलाश चंद यादव द्वारा अनुसंधान शुरू किया गया।

की गई कार्यवाही

आरोपी नितिन पंवार पुत्र राजेश पंवार जाति खटीक उम्र 22 साल निवासी खटीका का मोहल्ला, सिंघाना से पूछताछ की गई। जांच में जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर नितिन पंवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा आरोपी से पूछताछ जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!