झुंझुनू: नगर परिषद ने अतिक्रमण हटाया, सरकारी जमीन पर पशु बांधने वालों को नोटिस थमाया

झुंझुनूं, 7 जून: नगर परिषद आयुक्त अनिता खीचड़ ने शुक्रवार को रीको के समीप वार्ड नंबर 15 आदर्श बस्ती में नगरपालिका की जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान जेसीबी की मदद से सभी अतिक्रमण हटा दिए गए।

आयुक्त खीचड़ ने बताया कि नगर परिषद को लगातार इस जमीन पर अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। इस जमीन पर कुछ लोगों ने पशु बांध रखे थे। 2020 में भी नगर परिषद ने इस जमीन से अतिक्रमण हटाया था, लेकिन कुछ लोगों ने फिर से इस पर कब्जा कर लिया था।

अतिक्रमण हटाने के अलावा, तीन अतिक्रमियों को चिन्हित कर उन्हें नोटिस भी दिए गए हैं। इन नोटिस में उन्हें भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने और अतिक्रमण हटाने के खर्च का भुगतान करने की चेतावनी दी गई है।

आयुक्त खीचड़ ने कहा कि भविष्य में इस जमीन पर अतिक्रमण न हो, इसके लिए यहां नगरपालिका की संपत्ति का बोर्ड लगा दिया गया है। जल्द ही इस जमीन की तारबंदी भी करवाई जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि इस जमीन को नीलाम कर नगर परिषद की आय बढ़ाई जाएगी।

इस अभियान के दौरान आरओ दीपिका गजराज, एईएन लोकेश दूलड़, सीएसआई राजीव जानूं, और जेईएन अजय कुमार भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!