Wednesday, June 18, 2025
Homeदेशबागेश्वर धाम के महंत के भाई शालिग्राम पर फिर आरोप, लेनदेन विवाद...

बागेश्वर धाम के महंत के भाई शालिग्राम पर फिर आरोप, लेनदेन विवाद में पीड़ित परिवार पर किया हमला, छोटी बच्चियों के साथ भी मारपीट

छतरपुर, (मध्य प्रदेश): बागेश्वर धाम के प्रसिद्ध महंत और कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग पर एक बार फिर मारपीट का आरोप लगा है। मामला शुक्रवार का है, जब शालिग्राम गर्ग अपने साथियों के साथ गड़ा गांव निवासी जीतू तिवारी के घर पहुंचे और लेनदेन के विवाद में उनके परिवार पर हमला कर दिया।

लेनदेन का विवाद बना मारपीट की वजह

सूत्रों के अनुसार, शालिग्राम गर्ग और जीतू तिवारी के बीच पहले से ही लेनदेन का विवाद चल रहा था। शुक्रवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में जीतू तिवारी और उनके परिवार के कई सदस्य घायल हो गए।

विडियो में बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम अपने साथियो के साथ उनके घर पहुंचे, गाली-गलौज और मारपीट करते हुए दिखाई दे रहें हैं।

पीड़ित पक्ष का आरोप

पीड़ित जीतू तिवारी ने आरोप लगाया है कि शालिग्राम गर्ग रात में उनके घर आए थे और फिर अगले दिन दोपहर में 50 लोगों के साथ उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। उन्होंने आरोप यह भी लगाया कि शालिग्राम गर्ग और उनके साथियों ने उनकी छोटी-छोटी बच्चियों के साथ भी हाथापाई की।

बमीठा थाना प्रभारी पुष्पक शर्मा ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बागेश्वर धाम के महंत पर भी उठ रहे सवाल

शालिग्राम गर्ग पर यह दूसरा बड़ा आरोप है। पिछले महीने भी उन पर टोल प्लाजा कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। इन घटनाओं के बाद बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर भी सवाल उठ रहे हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!