Saturday, March 7, 2026
Homeदेशस्वाति मालीवाल पर हुए हमले को लेकर आप नेता आतिशी ने बताया...

स्वाति मालीवाल पर हुए हमले को लेकर आप नेता आतिशी ने बताया “बीजेपी की साजिश”, सीएम आवास पर पहुंची पुलिस

नई दिल्ली: स्वाति मालीवाल पर हुए हमले को लेकर आप नेता आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और इस केस को बीजेपी की साजिश बताया। उन्होंने सीएम आवास के वीडियो का हवाला देते हुए कहा कि, स्वाति मालीवाल इस षड्यंत्र का चेहरा और मोहरा थीं। स्वाति मालीवाल 13 मई को बिना अपॉइंटमेंट के सीएम आवास पहुंचीं। उनका इरादा सीएम केजरीवाल को फंसाने का था। वह नहीं थे, इसलिए वह बच गए। फिर स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर आरोप लगाए। आज सामने आया वीडियो में उनकी शिकायत के विपरीत दिखाई दे रहा है।

फोरेंसिक टीम सीएम आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची

स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी विभव कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। स्वाति के एक करीबी सूत्र ने बताया कि लखनऊ एयरपोर्ट पर जब विभव को सीएम अरविंद केजरीवाल के साथ देखा गया, उसके बाद स्वाति मालीवाल ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया। इससे पहले संजय सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया था, जिसके बाद स्वाति चुप बैठी थीं। संजय और स्वाति लगातार एक दूसरे के संपर्क में थे। अब एफआईआर दर्ज होने के बाद दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, जिसके सिलसिले में फोरेंसिक टीम सीएम आवास पर पूछताछ के लिए पहुंची है।

आतिशी ने मालीवाल के सभी आरोप बताये झूठे

आतिशी ने कहा, दिल्ली पुलिस को FIR में स्वाति जी ने दावा किया किया है कि उनकी बेरहमी से मारपीट की गई। उनके सिर पर चोट लगी और उनके कपडे फाड़े गए। उन्होंने यह सब बातें अपनी शिकायत में कही हैं। लेकिन आज जो वीडियो आई है, उसमें तो ऐसा कुछ नहीं दिख रहा। वीडियो इसके विपरीत सच्चाई दिखा रहा है। वह सोफे पर आराम से बैठी हुई हैं। वह पुलिसकर्मियों और बिभव कुमार जी को ऊंची आवाज में धमका रही हैं। अपशब्दों का इस्तेमाल कर रही हैं। वीडियो ने आज साफ़ कर दिया है कि स्वाति मालीवाल जी के द्वारा लगाए गए सभी आरोप झूठे और निराधार हैं।

“जब से अरविंद केजरीवाल को जमानत मिली है, तब से बीजेपी बौखलाई हुई है। इसी बौखलाहट के तहत बीजेपी ने एक साजिश रची, जिसके तहत 13 मई की सुबह स्वाति मालीवाल को अरविंद केजरीवाल के घर भेजा गया”

आतिशी

“पार्टी में कल के आए नेताओं से 20 साल पुरानी कार्यकर्ता को BJP का एजेंट बता दिया। दो दिन पहले पार्टी ने PC में सब सच क़बूल लिया था और आज U-Turn, ये गुंडा पार्टी को धमका रहा है, मैं अरेस्ट हुआ तो सारे राज़ खोलूंगा। इसलिए ही लखनऊ से लेकर हर जगह शरण में घूम रहा है। आज उसके दबाव में पार्टी ने हार मान ली और एक गुंडे को बचाने के लिए पूरी पार्टी से मेरे चरित्र पर सवाल उठाए गए। कोई बात नहीं, पूरे देश की महिलाओं के लिए अकेले ही लड़ती आई हूँ, अपने लिए भी लड़ूँगी। जमकर करैक्टर असैसीनैशन करो, वक़्त आने पर सब सच सामने आएगा!”

स्वाति मालीवाल

मालीवाल ने क्या आरोप लगाया?

दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की पूर्व अध्यक्ष मालीवाल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जब वह मुख्यमंत्री आवास के ड्राइंग रूम में इंतजार कर रही थीं, तो उनके निजी सचिव विभव कुमार आए और बिना किसी उकसावे के उन्हें थप्पड़ मारा और उसके पेट पर मुक्के भी मारे। सोमवार को डीसीपी (नॉर्थ) मनोज कुमार मीणा ने बताया कि सुबह 9.34 बजे सिविल लाइंस थाने में एक पीसीआर कॉल आई, जिसमें कॉलर ने दावा किया कि सीएम केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर मुख्यमंत्री के पीएस बिभव कुमार ने उनके साथ मारपीट की है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!