Monday, February 16, 2026
Homeचिड़ावाचौरासिया मंदिर में अमृत महोत्सव के साथ मनाया गया साहित्यकार श्याम जांगिड़...

चौरासिया मंदिर में अमृत महोत्सव के साथ मनाया गया साहित्यकार श्याम जांगिड़ का 75वां जन्मदिन

चिड़ावा, राजस्थान, 10 मई 2024: प्रसिद्ध साहित्यकार श्याम जांगिड़ का 75वां जन्मदिन अक्षय तृतीया के अवसर पर अमृत महोत्सव के रूप में चौरासिया मंदिर में धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर, जांगिड़ ने परमहंस पंडित गणेश नारायण की तपोस्थली स्थित उनकी मूर्ति पर नमन किया और प्रसाद समर्पित किया। इसके बाद, शहर के गणमान्यजनों ने उन्हें सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एक काव्य गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें कवि भागीरथ सिंह भाग्य, नगेन्द्र शर्मा, राजेश कमाल, विनोद शर्मा और अन्य कवियों ने अपनी रचनाओं से दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में रामू नाई, नरोत्तम शर्मा, कपिल शर्मा, वेदांत तिवाड़ी, कांतिप्रसाद अग्रवाल, आकाश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!