Friday, June 20, 2025
Homeपिलानीवीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 487वीं जयंती 9 मई को, पिलानी में...

वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 487वीं जयंती 9 मई को, पिलानी में सर्व समाज द्वारा निकाली जाएगी शोभायात्रा

पिलानी: राजस्थान की आन-बान-शान के प्रतीक वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप की 487वीं जयंती पिलानी में समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर सर्व समाज द्वारा शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिले के प्रबुद्धजन भी शामिल होंगे।

आयोजन समिति के समुंदर सिंह शेखावत, छापड़ा ने बताया कि आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए की गई बैठक में कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्वों का वितरण किया गया। समुंदर सिंह शेखावत ने बताया कि 9 मई को सुबह शार्दुल छात्रावास से शोभायात्रा प्रारम्भ होगी, जिसमें बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग शामिल होंगे। बाद में बाईपास पर शोभायात्रा का विसर्जन किया जायेगा।

पिलानी शहर के अलावा तहसील क्षेत्र के ढंढार, बेरी, लीखवा, छापड़ा, खेड़ला, झेरली, इस्माइलपुर, आदि गांवों में सर्व समाज के प्रमुख लोगों को आयोजन समिति के सदस्यों द्वारा व्यक्तिगत तौर पर भी निमंत्रण दिया जा रहा है। साथ ही युवाओं व सामाजिक, सांस्कृतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं से भी आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया जा रहा है।

आयोजन को सफल बनाने के लिए सर्व समाज के भूपेन्द्र सिंह मोरवा, विरेन्द्र सिंह खेड़ला, हेमन्त सिंह, विशाल सिंह बेरी, सचिन सिंह लीखवा, रणजीत सिंह, रोहिताश्व सिंह, देवेन्द्र सिंह, सत्यवीर सिंह, चांदु भाटी, उम्मेद भाटी, नरेन्द्र खींची, ईश्वर रोहिला, सुभाष, पवन, रविंद्र व महेश आदि कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे हुए हैं।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!