Sunday, February 15, 2026
Homeदेशहापुड़ ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसरों पर चलाया बुलडोजर,...

हापुड़ ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, बुलेट के मॉडिफाइड साइलेंसरों पर चलाया बुलडोजर, विडियो देखें

हापुड़: यूपी में अपराधियों के घरों पर चलने वाला बुलडोजर अब बाइक के साइलेंसरों पर भी चल रहा है। शनिवार को एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देश पर हापुड़ ट्रैफिक पुलिस ने बाइक के साइलेंसर को मॉडिफाई करवा कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने सैकड़ों बुलेट मोटर साइकिल के मॉडिफाइड साइलेंसरों को निकाल कर उन पर बुलडोजर चलवा दिया है।

दरअसल बाइकों में लगे मोडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली आवाज से लोगों को काफी परेशानी होती है। पुलिस ने जनवरी से अप्रैल तक ऐसे 509 मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाए हैं, जिनमें से अधिकतर बुलेट मोटरसाइकिलों में लगाए गए थे।

हापुड़ ट्रैफिक पुलिस का कहना है, “युवा इन अवैध साइलेंसर को बाइक में लगाकर सड़कों पर हुड़दंग करते हैं। इनकी आवाज से लोगों को काफी परेशानी होती है। यह अवैध हैं, इसलिए इन पर कार्रवाई जरूरी है। कई लोगों ने इन मॉडिफाई बाइक साइलेंसरों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस से शिकायत की थी। बाइक के इन अवैध साइलेंसरों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।”

पुलिस ने बताया, “इससे पहले भी कई वाहनों से साइलेंसर निकलवाए गए थे। लेकिन वाहन चालक साइलेंसर दोबारा लगवा लेते थे। इसी को देखते हुए साइलेंसर नष्ट करने की कार्रवाई की जा रही है।”

सीओ ट्रैफिक वरण मिश्रा ने बताया, “चेकिंग के दौरान पकड़े गए वाहनों से मैकेनिक बुला कर साइलेंसरों को निकलवा कर जब्त किया गया था। जब्त किए गए सभी साइलेंसरों पर शनिवार को बुलोडजर चलवाया गया है। इस दौरान यातायात प्रभारी उपदेश यादव समेत कई अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। लोगों ने पुलिस की इस कदम की सराहना की है।”

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!