Sunday, June 22, 2025
Homeखेलराजस्थान रॉयल्स Vs मुंबई इंडियंस: चहल ने रचा इतिहास, बने IPL में...

राजस्थान रॉयल्स Vs मुंबई इंडियंस: चहल ने रचा इतिहास, बने IPL में पहले 200 विकेट लेने वाले गेंदबाज!

जयपुर: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच सोमवार (22 मार्च 2024) को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में युजवेंद्र चहल ने इतिहास रच दिया। उन्होंने आईपीएल में 200 विकेट पूरे कर इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पहले गेंदबाज बन गए हैं। चहल ने 153वें आईपीएल मैच में यह कीर्तिमान हासिल किया।

मुंबई के खिलाफ शानदार प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में चहल 8वें ओवर में गेंदबाजी करने आए थे। उस समय मुंबई की 3 विकेट गिर चुके थे और टीम संघर्ष कर रही थी। चहल ने इस मौके का पूरा फायदा उठाते हुए मोहम्मद नबी को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर दिया।

यह विकेट उनके 200वें विकेट के रूप में यादगार बन गया। चहल ने इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद जमकर जश्न मनाया।

आईपीएल विकेट सूची में सबसे ऊपर

चहल आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम अब 200 विकेट दर्ज हैं।

इस सूची में दूसरे नंबर पर 183 विकेट के साथ ड्वेन ब्रावो हैं। तीसरे नंबर पर 181 विकेट के साथ पीयूष चावला का नाम आता है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!