Wednesday, March 18, 2026
Homeचिड़ावाघरडाना कला में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ

घरडाना कला में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन हुआ

चिड़ावा (दिनेश झाझडिया) क्षेत्र के गांव घरडाना कला मे डालमिया सेवा ट्रस्ट द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।

सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले निशुल्क चिकित्सा शिविर मे जांच कर प्रत्येक रोगी को एक महीने की दवा फ्री दी गई। 135 रोगियों ने निशुल्क चिकित्सा शिविर का लाभ उठाया।

स्वामी कृष्णानंद शारदा फाउंडेशन मुंबई के प्रतिनिधि निर्मल झुंझुनूं वाला के सहयोग से तथा स्वामी कृष्णानंद महाराज की पावन प्रेरणा से राम मंदिर घरडाना कला में शिविर का शुभारंभ हुआ।

राम मंदिर घरडाना कला के महंत रामदास महाराज व सूरजगढ़ नगरपालिका चेयरमैन प्रतिनिधि सेवाराम गुप्ता, भाजपा प्रदेश सदस्य विकास शर्मा, समाजसेवी डॉक्टर संदीप शास्त्री, डालमिया सेवा ट्रस्ट के डॉक्टर जोगेंद्र सिंह , शिविर प्रभारी सवाई सिंह आदि की उपस्थिति में स्वामी कृष्णानंद महाराज के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!