श्रीराम परिवार क्लब के सदस्य के जन्मदिन पर पहुंचे चिड़ावा एसडीएम बृजेश गुप्ता

चिड़ावा। शहर में सामाजिक सरोकारों हेतु संचालित श्रीराम परिवार क्लब के सदस्य संदीप कुमार बिवाल के जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने के लिए चिड़ावा एसडीएम बृजेश गुप्ता पहुंचे।

एसडीएम बृजेश गुप्ता ने कहा कि शहर में श्रीराम परिवार क्लब सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है। इसके सदस्य संदीप कुमार बिवाल सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर कार्य करते रहते हैं।

एसडीएम गुप्ता ने संदीप को जन्म दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की। अपने जन्मदिन के मौके पर संदीप कुमार बिवाल ने सभी सदस्यों के साथ मिलकर आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर के शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की। इस अवसर पर सभी सदस्य साथियों ने जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।

इस मौके पर सुनील कुमार शर्मा पवन शर्मा सुरजीत सैनी, आशीष अग्रवाल, मुकेश टेलर, नवीन सोनी, राहुल सोलंकी, रजनीकांत मिश्रा, अमित चोटियां, मुकेश पारीक, मनीष जांगिड़,प्रशान्त अग्रवाल, मनीष जांगिड़, राकेश सराफ, गौरव हिम्मतरामका, नितिन केडिया,सुधीर मालानी सहित सभी ने जन्मदिवस पर उपस्थित रहकर बिवाल को शुभकामना दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!