समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

न्यूज़ अपडेट: हरियाणा स्कूल बस हादसे की जांच के लिए समिति गठित, शिक्षा विभाग ने बुलाई अहम बैठक

महेंद्रगढ़, 12 अप्रैल 2024: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में गुरुवार को हुई स्कूल बस दुर्घटना (Haryana School Bus Accident) के बाद 8 बच्चों की मौत और कई बच्चों के घायल होने का मामला गंभीर रूप से सामने आया है। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग ने आज (शुक्रवार) दोपहर 3 बजे एक अहम बैठक बुलाई है। बैठक में शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव VC राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, मौलिक शिक्षा अधिकारी, और राज्य के सभी खंड शिक्षा अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल होंगे।

दुर्घटना की जांच के लिए समिति गठित

इसके अलावा, दुर्घटना की जांच के लिए एक समिति भी गठित की गई है। इस समिति में शिक्षा विभाग, परिवहन विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी शामिल होंगे। समिति को घटना की विस्तृत जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।

स्कूल प्रिंसिपल समेत तीन गिरफ्तार

इस घटना के बाद स्कूल के प्रिंसिपल समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर शराब के नशे में बस चला रहा था। जानकारी ये भी सामने आई है कि ड्राइवर कथित तौर पर बस के पेड़ से टकराने से ठीक पहले कूद गया था। स्कूल सचिव के साथ उसे भी हिरासत में लिया गया है।

ईद के दिन खुला था स्कूल, चल रही है जांच

यह घटना महेंद्रगढ़ जिले के कनीना में उनहानी गांव के पास हुई। जी.एल. पब्लिक स्कूल (School Bus Accident) की बस पलटने से 17 बच्चे घायल हुए थे, जिसमें 14 को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं तीन बच्चों की हालत अब भी गंभीर बताई जा रही है। हैरानी की बात यह है कि ईद की सरकारी छुट्टी के दिन भी स्कूल चल रहा था।

शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के निर्देश

राज्य की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा ने कहा कि इस मामले की भी जांच की जा रही है कि ईद के दिन स्कूल में कक्षाएं क्यों चल रही थीं। स्कूल को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और इसके अलावा, निजी स्कूलों से स्व-शपथ पत्र लिया है। स्कूलों को एक हलफनामा देना होगा कि उनके द्वारा उपयोग किए जाने वाले परिवहन वाहन परिवहन नियमों का पालन कर रहे हैं।

दस्तावेजों से हुआ खुलासा

दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि बस का फिटनेस सर्टिफिकेट छह साल पहले यानी कि 2018 में ही समाप्त हो गया था। इस मामले में राज्य सड़क परिवहन के एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है।

Leave a comment

error: Content is protected !!