Tuesday, March 31, 2026
Homeचिड़ावानहीं हो सकी अज्ञात मृतक की शिनाख्त, शव की पहचान में चिड़ावा...

नहीं हो सकी अज्ञात मृतक की शिनाख्त, शव की पहचान में चिड़ावा पुलिस के सहयोगी बनें

चिड़ावा रेल्वे स्टेशन पर 6 अप्रैल को मिले अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान 2 दिन बाद भी नहीं हो पाई है। चिड़ावा पुलिस मृतक की शिनाख्त के लिए सभी प्रयास कर रही है, लेकिन अब तक मृतक की पहचान के सम्बन्ध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

अज्ञात व्यक्ति का शव उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष है तथा हुलिए से भिखारी जैसा लगता है। मृतक ने नीला कोट पहना है और नीचे पीला कपडा बांथ रखा है। मृतक के बड़ी सफेद-काली दाढ़ी है। शिनाख्त न हो पाने की वजह से मृतक का अन्तिम संस्कार नहीं हो पा रहा है।

Advertisement’s

रेल्वे स्टेशन के आस-पास के लोगों से जानकारी मिली है कि मृतक रेल्वे स्टेशन के नजदीक ही भटकता रहता था और रेलवे-स्टेशन के पास की चाय-पानी की दुकानों पर अक्सर सूरजगढ़ का जिक्र करता था।

चिड़ावा पुलिस ने अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति को इस डेड बॉडी के बारे मे जानकारी है, तो वो पुलिस थाना चिड़ावा में इसकी जानकारी साझा कर सकता है अथवा फोन नंबर 01596- 220064 या मोबाइल नम्बर 8764518508 पर संपर्क कर बता सकता है।

न्यूज को अधिक से अधिक शेयर करें व मृतक की शिनाख्त करने मे चिड़ावा पुलिस का सहयोग करें।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!