समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

गणगौर के रंग अपणों के संग कार्यक्रम का हुआ आयोजन, महिलाओं ने मिट्टी से बनाई गणगौर और ईसरजी की प्रतिमा

मंड्रेला।कस्बे में शनिवार को गणगौर महोत्सव के तहत महिलाओं द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ गणगौर के रंग अपणों के संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस मौके पर महिलाओं ने मिट्टी से गणगौर और ईसरजी की प्रतिमा बनाई और उसकी पूजा की। साथ ही गणगौर माता को मेहंदी, हल्दी, ज्वार, चुनरी भेंट की। मैदा-आटे के बने मीठे-तीखे गुणे का भोग लगाया गया। महिलाओं ने गणगौर के गीत गाए तथा खूब मस्ती करते हुए कार्यक्रम का आनंद लिया।

इस अवसर पर नीरू पाराशर, राजबाला माखरिया,अंजू चोखानी,सावित्री माखरिया,ममता तुलस्यान,रेणु चौधरी,बबीता चोखानी,सुनीता तुलस्यान,मोहिनी रुंगटा,रिंकू तुलस्यान,रिद्धि तुलस्यान,राखी माखरिया,तनीषा तुलस्यान,वाण्या तुलस्यान सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।

Leave a comment

error: Content is protected !!