Thursday, August 7, 2025
Homeदेशहरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा,...

हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, नायब सिंह सैनी बन सकते हैं हरियाणा के नये सीएम

हरियाणा में सियासी हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक मनोहर लाल खट्टर ने पुरे केबिनेट के साथ सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वहीं माना जा रहा है कि नायब सिंह सैनी हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री बन सकते हैं। इस्तीफे के बाद आज ही हरियाणा में नई सरकार का गठन हो सकता है। वहीं दुष्यंत चौटाला की पार्टी जेजेपी को झटका लग सकता है।

नायब सिंह सैनी हरियाणा BJP के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा सैनी कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सांसद भी हैं। हरियाणा सरकार में मंत्री रहे। साथ ही 2014 से 2019 तक विधायक रहे। ओबीसी में सैनी समाज से आने वाले नायब सिंह सैनी 2014 से 2019 तक हरियाणा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

संजय भाटिया भी CM रेस में शामिल

नायब सिंह सैनी के अलावा संजय भाटिया का भी नाम मुख्यमंत्री की दौड़ में है। भाटिया करनाल लोकसभा सीट से सांसद हैं। इसके अलावा वह हरियाणा बीजेपी के महासचिव रहे। संजय भाटिया को संगठन में काम करने का भी लंबा अनुभव है। वह हरियाणा खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन भी रह चुके हैं। भाटिया गैर जाट समाज से हैं। उनका ताल्लुक पंजाबी समाज से है।

दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में सियासी हलचल बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक लोकसभा सीटों को लेकर बीजेपी और जेजेपी में सहमति नहीं बन पाई। बीजेपी जेजेपी को एक सीट देना चाहती थी, जिसके बाद हरियाणा में दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन टूट गया है।

हरियाणा में नए सिरे से कैबिनेट चुनी जाएगी। वहीं सूत्रों की मानें तो मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद अब उन्हें BJP करनाल से लोकसभा चुनाव लड़वा सकती है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!