राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा हुए कोरोना पॉजिटिव, एक्स पर ट्वीट कर दी जानकारी
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कोरोना वायरस (Corona Virus) से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि स्वास्थ्य समस्या के चलते स्वास्थ्य परीक्षण करवाने पर आज मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सीएम भजनलाल शर्मा ने ट्वीट कर बताया कि, ”मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं एवं आगामी सभी कार्यक्रमों में वर्चुअल माध्यम से सम्मिलित रहूंगा।’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कॉविड संक्रमित होने की सूचना मिलने पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए ट्वीट किया।