Thursday, March 12, 2026
Homeपिलानीपिलानी में युवा मोर्चा की युवा चौपाल का आयोजन: मोदी सरकार की...

पिलानी में युवा मोर्चा की युवा चौपाल का आयोजन: मोदी सरकार की गारंटी वाली योजनाओं की जानकारी दी, नमो एप्प डाउनलोड करवाया

पिलानी में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवा चौपाल का आयोजन किया गया। युवा चौपाल में युवाओं को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

प्रधानमंत्री मोदी की गारंटियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयोजित युवा चौपाल में युवा मोर्चा के देवरोड़ मंडल संयोजक प्रदीप योगी ने युवाओं को नमो एप्प डाऊनलोड करवाया व सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो महिला, किसान, गरीब सभी के कल्याण के लिए काम करती है। प्रदीप योगी ने युवाओं से केंद्र में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने के लिए पार्टी के साथ मजबूती से काम करने और जन-जन तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का आह्वान किया।

ये रहे मौजूद

इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिलानी शहर सिद्धार्थ शर्मा, उपाध्यक्ष आनन्द धनखड़, मंत्री मोहित सैनी, नरेंद्र सोनगरा, राकेश शर्मा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष निशांत पापटान, जिला कार्यालय प्रभारी राजू मराठा, अंकित योगी, कुलदीप नायक, कृष्ण आलड़िया, अभिषेक कुमावत एवं लोकसभा चुनाव में पहली बार अपने वोट का उपयोग करने वाले नव मतदाता भी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!