बिरला पब्लिक स्कूल के विजय सभागार में आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. उदित नारायण पाल (सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट और ग्रुप हेड, सीरी-पिलानी) थे।

विज्ञान दिवस पर डॉ. उदित नारायण पाल ने स्टूडेंट्स को सम्बोधित करते हुए अपने उद्बोधन में प्लाज्मा रिसर्च के फार्मा, कृषि, इलेक्ट्रॉनिक आदि विभिन्न क्षेत्रों में प्रयोग, उपयोगिता और श्रेष्ठता के बारे में कई तरह के उदाहरणों के साथ उपयोगी जानकारी दी।

इससे पहले विद्यालय की प्राचार्या काजल मारवाह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और संचालक मास्टर अविचल रावत ने अतिथियों का परिचय दिया। मास्टर शिवांश ने विज्ञान पर एक वार्ता प्रस्तुत की। छात्रों ने प्रदूषण एवं कृषि के वैज्ञानिक संदर्भों पर आधारित एक नाटिका प्रस्तुत की l

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने शैक्षणिक व सह शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए छात्रों को विज्ञान सप्ताह के अवसर पर पुरस्कार प्रदान किया l फरवरी 19-24 तक बिरला साइंस सेंटर में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए भी सम्मानित किया गया।

बिरला पब्लिक स्कूल को म्यूजिकल ड्रामा ग्रुप में बेस्ट परफॉर्मर, 3D डिजाइनिंग पेंटिंग में सांत्वना पुरस्कार, आईओटी चैलेंज एवं हब में तीसरा पुरस्कार, इलेक्ट्रॉनिक सर्किट चैलेंज में द्वितीय पुरस्कार, मुंज क्राफ्ट प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार, लाख तकनीक बेसिक स्केल में द्वितीय पुरस्कार, स्मिथ एवं कार्पेंट्री में द्वितीय पुरस्कार स्कूल के छात्रों ने प्राप्त किया है।

कार्यक्रम का समापन करते हुए हेड मास्टर सुशांत कुमार बराल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम के संयोजक विज्ञान विभाग के विभाग अध्यक्ष भद्र दत्त शर्मा थे। मनोरंजन कुमार (विभाग अध्यक्ष फिजिक्स), डॉ. केके तिवारी (विभाग अध्यक्ष रसायन) ने भी समारोह को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!