कर्नाटक बजट 2024: कर्नाटक में शुक्रवार (16 फरवरी, 2024) को राज्य का बजट पेश किया गया. बेंगलुरू स्थित विधानसभा में सीएम और वित्त मंत्री सिद्दारमैया ने इस दौरान ऐलान किया कि, “सूबे में इस साल 7.50 करोड़ की लागत से 50 कैफे संजीवनी लॉन्च किए जाएंगे जिन्हें महिलाएं संचालित करेंगी. ये कैंटीन ग्रामीण इलाकों में साफ-सुथरा, स्वस्थ और कीफायती पारंपरिक खाना लोगों को मुहैया कराएंगी.”

जीएसटी में इस वजह से नुकसान

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बजट पेश करने के दौरान बताया कि, “वस्तु एवं सेवा कर (GST) लागू करते समय केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया था कि इसमें 14% की वृद्धि होगी. अगर राजस्व वृद्धि में कमी आती है तो ऐसी स्थिति में राज्यों को मुआवजा दिया जाएगा. 14% की अनुमानित विकास दर पर यह अनुमान लगाया गया था कि 2017 से 2023-24 तक जीएसटी कर संग्रह 4,92,296 करोड़ रुपये होगा. हालांकि राज्य में केवल 3,26,764 करोड़ रुपये ही जीएसटी राजस्व जमा हुआ. राज्य में1,65,532 करोड़ रुपये की जीएसटी कमी के मुकाबले केंद्र सरकार ने मुआवजे के रूप में सिर्फ 1,06,258 करोड़ रुपये ही दिए. पिछले 7 वर्षों में जीएसटी सिस्टम को गलत तरीके से चलाने की वजह से राज्य को 59,274 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ.”

स्त्रोत – ABP Live न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!