Thursday, June 19, 2025
Homeचिड़ावापंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों के उपचुनाव एक बार फिर से...

पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों के उपचुनाव एक बार फिर से स्थगित, लोकसभा चुनाव कार्यक्रम में अधिकारियों की व्यस्तता के चलते स्थगित हुए उप चुनाव

राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को एक आदेश जारी कर पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों के उपचुनाव एक बार फिर से स्थगित कर दिए हैं। प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के 434 रिक्त पदों के लिए और नगरीय निकायों के 20 रिक्त पदों के लिए 11 मार्च को उप चुनाव होने थे। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा 9 फरवरी को ही उप चुनाव की घोषणा की गई थी। अब राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पुनः उप चुनाव स्थगित किए जाने का संशोधित आदेश जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि आगामी लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की तैयारियों में अधिकारियों की व्यस्तता के चलते उप चुनाव स्थगित किए गए है।

गत वर्ष भी स्थगित हुए थे उप चुनाव

आपको बता दें कि लम्बे समय से पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों के रिक्त पदों के लिए गत वर्ष 26 सितम्बर, 2023 को भी राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उप चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की गई थी। लेकिन इसी दौरान विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता प्रभावी होने की वजह से उप चुनाव कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था। अब पुन: 9 फरवरी को उपचुनाव की घोषणा के महज 5 दिन बाद ही राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव स्थगित किए जाने की सूचना जारी की गई है।

चिड़ावा नगरपालिका के भी वार्ड नं 22 के लिए होने थे उप चुनाव

चिड़ावा नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नं 22 के रिक्त पद के लिए भी उप चुनाव होने थे। वार्ड नं 22 के पार्षद और पूर्व पालिका उपाध्यक्ष अनूप भगेरिया ‘मुन्ना’ के असामयिक निधन के चलते वार्ड पार्षद का यह पद रिक्त हुआ था। दिवंगत अनूप भगेरिया ‘मुन्ना’ के भतीजे अंकित भगेरिया ने यहां से वार्ड मेम्बर का चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी जताई थी।

15 फरवरी को अधिसूचना जारी होनी थी

उप चुनाव के लिए 15 फरवरी को अधिसूचना जारी होनी थी, जिसके बाद नामांकन प्रक्रिया प्रारम्भ होती, लेकिन उससे पहले ही 14 फरवरी को राज्य निर्वाचन आयोग ने आदेश जारी कर चुनाव स्थगित कर दिए।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!