बीजेपी राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची: बीजेपी ने राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की, ओडिशा से अश्विनी वैष्णव- MP से माया नरोलिया को टिकट

बीजेपी राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची: बीजेपी ने बुधवार (14 फरवरी) को राज्यसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नाम हैं. बीजेपी ने ओडिशा से केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव को उम्मीदवार बनाया है, जबकि मध्य प्रदेश से माया नरोलिया और एल मुरुगन को टिकट दिया गया है. मध्य प्रदेश से दो अन्य उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है, जिनके नाम बंसीलाल गुर्जर और उमेश नाथ महाराज है.

आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए इससे पहले रविवार (11 फरवरी) को बीजेपी ने पहली लिस्ट जारी की. इस लिस्ट में बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल के लिए उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया. उत्तर प्रदेश से सुधांशु त्रिवेदी और आरपीएन सिंह को टिकट दिया गया. पूर्व बीजेपी हरियाणा अध्यक्ष सुभाष बराला को हरियाणा से उम्मीदवार बनाया गया. इस लिस्ट में 14 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे.

स्त्रोत – ABP Live न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!