समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

चेतेश्वर पुजारा की भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी: यहां जानें चुनौतियां IND Vs ENG खेल समाचार

चेतेश्वर पुजारा की भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेल रही है. फिलहाल, यह टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है. दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से खेला जाएगा. दोनों टीमें राजकोट में आमने-सामने होगी. हैदराबाद टेस्ट में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 28 रनों से हराया. इसके बाद रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने विशाखापट्टनम में अंग्रेजों को हराया. बहरहाल, इस सीरीज में चेतेश्वर पुजारा टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं. इससे पहले साउथ साउथ अफ्रीका सीरीज में चेतेश्वर पुजारा को जगह नहीं मिली थी.

क्यों चेतेश्वर पुजारा की वापसी मुश्किल है?

चेतेश्वर पुजारा की वापसी पर लगातार कयास लग रहे हैं. लेकिन क्या यह सीनियर बल्लेबाज भारतीय टेस्ट टीम में वापसी कर पाएगा? भारतीय टीम से बाहर होने के बाद चेतेश्वर पुजारा घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं, लेकिन टीम इंडिया में वापसी के लिए काफी है? दरअसल, ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय टीम में चेतेश्वर पुजारा की वापसी आसान नहीं होने वाली है. टीम मैनेजमेंट चेतेश्वर पुजारा के बजाय युवा चेहरों को आजमाना चाहती है. यानी, चेतेश्वर पुजारा की जगह युवा बल्लेबाजों को तवज्जों मिलेगी. फिलहाल, भारतीय टेस्ट टीम में शुभमन गिल नंबर-3 पर बल्लेबाजी कर रहे हैं. विशाखापट्टनम टेस्ट की दूसरी पारी में शुभमन गिल ने शतक ठोककर अपना दावा मजबूत किया.

शुभमन गिल ने चेतेश्वर पुजारा की बढ़ाई मुश्किलें!

हालांकि, विशाखापट्टनम टेस्ट की दूसरी पारी से पहले तक शुभमन गिल की बल्लेबाजी कर लगातार सवाल उठते रहे. खासकर, टेस्ट फॉर्मेट में… लेकिन विशाखापट्टनम टेस्ट की दूसरी पारी में शतक बनाकर गिल ने आलोचकों को करार जवाब दिया. अब चेतेश्वर पुजारा के लिए शुभमन गिल को रिप्लेस करना बड़ी चुनौती होगी. साउथ अफ्रीका सीरीज के बाद इंग्लैंड के खिलाफ चेतेश्वर पुजारा को टीम से बाहर कर चयनकर्ताओं ने कड़ा संदेश दिया है. बहरहाल, अब देखना दिलचस्प होगा कि चेतेश्वर पुजारा टीम इंडिया में वापसी कर पाते हैं या नहीं? लेकिन इतना तय है कि इस बल्लेबाज के लिए वापसी आसान नहीं होने वाली है.

स्त्रोत – ABP Live न्यूज़

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें