समाचार झुंझुनूं 24
पल-पल की खबर
☰ कैटेगरी
📰 कैटेगरी
Uncategorizedअन्तर्राष्ट्रीयअपराधअलसीसर-मलसीसरउदयपुरवाटीउदयपुरवाटीखेतड़ीखेलगुढागुढागौड़जीचिड़ावाचूरूजयपुरझुन्झुनूडुंडलोददेशदेश-विदेश-राज्यनरहड़नवलगढ़नीमकाथाना

पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न दिए जाने पर सचिन पायलट की प्रतिक्रिया – मोदी सरकार के इस फैसले की सचिन पायलट ने की तारीफ, कहा

शुक्रवार को केंद्र की मोदी सरकार ने तीन बड़ी हस्तियों को ‘भारत रत्न’ देने का ऐलान किया। केंद्र सरकार के इस फैसले पर राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम और कांग्रेस के कद्दावर नेता सचिन पायलट का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने बीजेपी सरकार के फैसले को स्वागत योग्य बताया है। इस दौरान सचिन पायलट ने दोनों पूर्व प्रधानमंत्रियों पी. वी. नरसिम्हाराव के साथ ही चौधरी चरण सिंह के देश के लिए किए गए योगदान को याद किया है। आइए जानते हैं सचिन पायलट ने तीनों हस्तियों के नाम पर भारत रत्न के ऐलान पर क्या कहा है।

शुक्रवार को देश की तीन बड़ी हस्तियों को भारत रत्न देने का ऐलान किया गया। इनमें भारत के दो पूर्व दिवंगत प्रधानमंत्रियों, पी.वी. नरसिम्हाराव, चौधरी चरण सिंह के साथ ही महान कृषि वैज्ञानिक और भारत में हरित क्रांति के जनक एम. एस. स्वामीनाथन का नाम शामिल है। केंद्र सरकार के इस फैसले को सचिन पायलट ने स्वागत योग्य बताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री पी. वी. नरसिम्हा राव जी को देश के सर्वोच्च सम्मान ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाना राष्ट्र के लिए गौरव की बात है। नरसिम्हा राव जी की आर्थिक नीतियों एवं दूरदर्शिता ने देश की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती, दिशा एवं गति प्रदान की।” सचिन पायलट ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भी याद किया। उन्होने लिखा, “साथ ही, किसान मसीहा एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह जी द्वारा किसानों के अधिकार की आवाज को बुलंद करते हुए उनके सशक्त व सुनहरे भविष्य के लिए किए गए अभूतपूर्व कार्य अद्वितीय हैं, अविस्मरणीय हैं।”

इस दौरान उन्होनें देश के महान वैज्ञानिक एम.एस. स्वामीनाथन को भी याद किया। उन्होंने केंद्र सरकार के फैसले की तारीफ करते हुए लिखा, “हरित क्रांति के जनक एवं महान कृषि वैज्ञानिक डॉ. एम. एस. स्वामीनाथन जी को भी ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया जाना, स्वागत योग्य है।”

Live Hindustan

Leave a comment

error: Content is protected !!
BREAKING
समाचार झुंझुनूं 24 पर पढ़ें झुंझुनूं, राजस्थान, देश और दुनिया की ताजा खबरें चिड़ावा, पिलानी, झुंझुनूं, खेतड़ी और राजस्थान की हर बड़ी अपडेट सबसे पहले क्रिकेट, राजनीति, शिक्षा, मौसम और लाइव अपडेट्स लगातार देखें