12 फीट का विशालकाय किंग कोबरा! रेस्क्यू टीम ने सांप को पकड़ने के लिए बनाया अनोखा प्लान, ये VIDEO देख आपकी भी आंखें फटी रह जायेंगी

कर्नाटक: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कर्नाटक के अगुम्बे घाट इलाके में रेस्क्यू टीम द्वारा 12 फीट लंबे किंग कोबरा को पकड़े जाने का दृश्य दिखाया गया है।

वीडियो की शुरुआत में रेस्क्यू टीम को एक घर के आंगन में पेड़ पर सांप होने की सूचना मिलती है। मौके पर पहुंची टीम जब सांप को देखती है, तो उसके विशालकाय आकार को देखकर उनके होश उड़ जाते हैं। करीब 12 फीट लंबा यह सांप पेड़ पर बैठा डरावना लग रहा था।

फनफनाते हुए सांप को देखकर रेस्क्यू टीम सावधान हो जाती है। वीडियो में आगे टीम द्वारा सांप को पकड़ने के लिए बनाई गई योजना दिखाई देती है।

योजना के तहत दीवार के सहारे एक नकली बिल बनाया जाता है। टीम सांप को धीरे-धीरे नकली बिल के करीब लाती है और वह उसमें घुस जाता है। इसके बाद टीम सांप को सुरक्षित ढंग से पकड़ लेती है।

यह हैरान करने वाला वीडियो आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर हैंडल @susantananda3 से शेयर किया है।

वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। लोग इस विशालकाय सांप को देखकर हैरान हो रहे हैं और रेस्क्यू टीम की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!