Sunday, June 29, 2025
Homeदेशहरियाणा से भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का विवादित बयान: "महिलाएं हाथ जोड़ने...

हरियाणा से भाजपा सांसद रामचंद्र जांगड़ा का विवादित बयान: “महिलाएं हाथ जोड़ने की बजाय आतंकियों से करती मुकाबला, तो बचते जानें”

हरियाणा: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले को लेकर हरियाणा से भाजपा के राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा द्वारा दिया गया एक विवादास्पद बयान राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीव्र प्रतिक्रिया का कारण बन गया है। उन्होंने कहा कि “महिलाएं अगर झांसी की रानी या अहिल्याबाई बनकर आतंकियों का मुकाबला करतीं, तो कम लोग मारे जाते।”

यह बयान भिवानी में देवी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित एक संगोष्ठी के दौरान दिया गया, जिसमें भिवानी के विधायक कपूर बाल्मीक, लोहारू विधायक घनश्याम सर्राफ, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र कौशिक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित थे।

Advertisement's
Advertisement’s

क्या बोले सांसद रामचंद्र जांगड़ा?

रामचंद्र जांगड़ा ने कहा:

“पहलगाम आतंकी हमले में महिलाएं हाथ जोड़ने की बजाय अगर झांसी की रानी या अहिल्याबाई होल्कर बनकर आतंकियों से भिड़तीं, तो शायद कुछ जानें बच सकती थीं। देश की महिलाओं को बहादुरी दिखानी चाहिए, कायरता नहीं।”

संगोष्ठी के बाद जब मीडिया ने उनसे पहलगाम आतंकी हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा:

“आतंकी भले ना पकड़े गए हों, लेकिन हमारी सेना ने उनके ठिकानों और उन्हें शरण देने वालों को नेस्तनाबूद कर दिया है।”

दीपेंद्र हुड्डा ने किया तीखा विरोध

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने जांगड़ा के बयान की कड़ी निंदा करते हुए एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा:

“पहलगाम हमले में आतंकियों ने जिनके सुहाग उजाड़ दिए, अब उनकी मर्यादा उजाड़ने का काम हरियाणा के ये बीजेपी सांसद रामचंद्र जी कर रहे हैं। यह बेहद घृणित टिप्पणी है। शहीद परिवारों का लगातार अपमान हो रहा है। भाजपा को इस पर लगाम लगानी चाहिए।”

अन्य राजनीतिक टिप्पणियां

  • रोहतक में डीसी और दीपेंद्र हुड्डा के बीच प्रोटोकॉल विवाद पर भी जांगड़ा ने तंज कसते हुए कहा:

“अगर दीपेंद्र हुड्डा समय पर मीटिंग में पहुंचते तो डीसी उन्हें सम्मानपूर्वक रिसीव करते। वे अहंकार में रहते हैं, यह लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है।”

  • कुरुक्षेत्र में कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा पर भाजपा पार्षद द्वारा की गई मारपीट पर उन्होंने कहा:

“यह घटना गलत है। अरोड़ा भले कांग्रेस विधायक हों, लेकिन बैठक में प्रतिनिधि ना आने की बात उन्होंने ठीक ही कही थी।”

Advertisement's
Advertisement’s

राहुल गांधी पर भी बोला हमला

रामचंद्र जांगड़ा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा:

“राहुल गांधी विदेश जाकर भारत के खिलाफ बयान देते हैं। उनकी बातों को कोई गंभीरता से नहीं लेता और ना ही लेना चाहिए।”

शशि थरूर की सराहना

अपने भाषण में उन्होंने कांग्रेस नेता शशि थरूर की ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत विभिन्न देशों में पाकिस्तानी आतंकवाद की पोल खोलने को लेकर प्रशंसा की और उन्हें “बुद्धिजीवी नेता” बताया।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!