स्वतंत्रता दिवस पर सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित होंगे दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर सत्येन्द्र पूनिया, गांव तोला सेही में उत्साह का माहौल

झुंझुनू, 14 अगस्त 2024: दिल्ली पुलिस के 18 अधिकारियों और जवानों को स्वतंत्रता दिवस पर उनकी सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जायेगा, इनमें द‍िल्‍ली पुल‍िस के दो अध‍िकार‍ियों को राष्‍ट्रपत‍ि सेवा मेडल से सम्‍मान‍ित क‍िया जायेगा, वहीं 16 पुलिस अधिकारी सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित होंगे।

सराहनीय सेवा पदक पाने वाले 16 अध‍िकार‍ियों में एक ज्‍वाइंट सीपी, एक डीसीपी, 5 एसीपी, 4 इंस्‍पेक्‍टर, 2 सब इंस्‍पेक्‍टर और 3 अस‍िस्‍टेंट सब इंस्‍पेक्‍टर रैंक के अध‍िकारी शामिल हैं।

सराहनीय सेवा पदक पाने वाले पुलिस अधिकारियों में इंस्पेक्टर (एग्जीक्यूटिव) सत्येन्द्र पूनिया का नाम भी शामिल है। इंस्पेक्टर सत्येन्द्र पूनिया मूल रूप से झुंझुनू जिले के तोला सेही के रहने वाले हैं।

इंस्पेक्टर सत्येन्द्र पूनिया के सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किये जाने की घोषणा पर उनके गांव तोला सेही में उत्सव का माहौल है और परिवार को बधाईयां मिल रही हैं।

Leave a comment

error: Content is protected !!