Monday, March 10, 2025
Homeविदेशस्पेसएक्स को बड़ा झटका: लॉन्च के कुछ मिनट बाद ही स्टारशिप रॉकेट...

स्पेसएक्स को बड़ा झटका: लॉन्च के कुछ मिनट बाद ही स्टारशिप रॉकेट हुआ नष्ट

फ्लोरिडा: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। गुरुवार को कंपनी ने अपना स्टारशिप रॉकेट लॉन्च किया, लेकिन कुछ मिनटों बाद ही अंतरिक्ष में उससे संपर्क टूट गया और यह मलबे में तब्दील हो गया। इस घटना के चलते अमेरिका के कई हवाई अड्डों पर उड़ानों को भी अस्थायी रूप से रोकना पड़ा।

Advertisement's
Advertisement’s

अंतरिक्ष में फट गया रॉकेट

स्पेसएक्स द्वारा किए गए इस मिशन की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान देखा गया कि स्टारशिप के इंजन कटऑफ के तुरंत बाद यह अनियंत्रित होकर घूमने लगा और कुछ ही देर में उसमें विस्फोट हो गया। यह घटना दक्षिण फ्लोरिडा और बहामास के पास हुई, जहां आसमान में जलते हुए मलबे की लंबी लकीरें नजर आईं।

स्पेसएक्स ने बताया कि लॉन्च के कुछ देर बाद ही इसके इंजन बंद हो गए, जिससे रॉकेट पर नियंत्रण खो गया। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में देखा गया कि मलबे के जलते हुए टुकड़े समुद्र में गिरते दिखाई दिए। इसके चलते मियामी, फोर्ट लॉडरडेल, पाम बीच और ऑरलैंडो के हवाई अड्डों पर रात 8 बजे तक उड़ानों को रोका गया।

स्पेसएक्स का आधिकारिक बयान

मिशन की विफलता के बाद स्पेसएक्स ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा,
“स्टारशिप की उड़ान के दौरान अप्रत्याशित घटनाएं हुईं, जिससे संपर्क टूट गया। हम इस घटना के मूल कारण को समझने के लिए डेटा का विश्लेषण करेंगे। हालांकि, हमेशा की तरह इस परीक्षण से हमें स्टारशिप की विश्वसनीयता को और मजबूत करने का अवसर मिलेगा।”

लगातार दूसरी असफलता

स्पेसएक्स के स्टारशिप रॉकेट को पिछले दो महीनों में यह दूसरी विफलता मिली है। इससे पहले जनवरी में भी एक परीक्षण असफल हुआ था, जब रॉकेट का जलता हुआ मलबा टर्क्स और कैकोस द्वीप पर गिरा था।

Advertisement's
Advertisement’s

इस बार भी कंपनी ने विशाल 403 फुट (123 मीटर) लंबा स्टारशिप रॉकेट लॉन्च किया था, जिसे टेक्सास से प्रक्षेपित किया गया। इसका उद्देश्य अंतरिक्ष में नकली सैटेलाइट्स को छोड़ना और फिर सुरक्षित रूप से पृथ्वी पर लौटना था, लेकिन यह मिशन असफल हो गया।

नासा रख रहा था करीबी नजर

इस मिशन पर नासा भी विशेष रूप से नजर बनाए हुए था, क्योंकि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने इस दशक के अंत तक चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्रियों को उतारने के लिए स्टारशिप को बुक किया है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!