Monday, February 16, 2026
Homeसूरजगढ़स्कूल के वार्षिकोत्सव में संचालकों ने मंच से दी यूट्यूबर को जान...

स्कूल के वार्षिकोत्सव में संचालकों ने मंच से दी यूट्यूबर को जान से मारने की धमकी, स्वामी सेही के बाबा गोकुलनाथ स्कूल का है मामला

सूरजगढ़ ब्लॉक के ग्राम स्वामी सेही में बाबा गोकुलनाथ पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल का वार्षिकोत्सव मनाया गया। स्कूल का यह कार्यक्रम स्कूल के संचालकों द्वारा मंच पर दिये गए भाषण के चलते विवादों में आ गया है।

दरअसल बाबा गोकुलनाथ पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल के वार्षिकोत्सव का एक वीडियो आज देर शाम वायरल हुआ है, जिसमें स्कूल संचालक राजेंद्र सांईपवार व कप्तान (रि) जयवीर सिंह कार्यक्रम के मंच से ही सूरजगढ़ ब्लॉक के एक यूट्यूबर को जान से मारने की धमकी देते नजर आ रहे हैं।

कार्यक्रम में पिलानी विधायक पितराम सिंह काला मुख्य अतिथि थे। सूरजगढ़ के पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

स्कूल संचालक राजेन्द्र सांईपवार ने यूट्यूबर के बारे में कहा कि मैं बख्शूंगा नहीं, वहीं उनके भाई कप्तान (रि) जयवीर सिंह ने अपने उद्बोधन में बाकायदा यूट्यूबर दिनेश झाझड़िया का जिक्र करते हुए अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि, “मौत के घाट उतार दूंगा और जेल भी नहीं काटूंगा।”

यूट्यूबर दिनेश झाझड़िया से जब हमने बात की तो उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के आदेश के बावजूद अवकाश के दौरान स्कूल संचालित होने की शिकायत ग्रामवासियों से मिली थी, जिसे उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर दिखाया था। स्कूल संचालक इसी वजह से पहले भी धमकियां दे चुके हैं।

यूट्यूबर झाझडिया ने इस बाबत स्कूल संचालक राजेन्द्र चौधरी (सांईपवार) व उसके भाई कप्तान (रि) जयवीर सिंह के खिलाफ सुरजगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

कार्यक्रम में जब मंच से इस तरह की बातें कही गई तब स्कूल के विद्यार्थी, अभिभावक, स्टाफ और ग्रामवासी बड़ी संख्या में मौजूद थे। हालांकि विधायक पितराम सिंह काला और पूर्व प्रधान शेरसिंह नेहरा इस वाकये से पहले ही कार्यक्रम से जा चुके थे। लेकिन स्कूल संचालकों की इस तरह की बयानबाजी से पूरा कार्यक्रम विवादों में आ गया। अब देखना ये है कि शिक्षा के मन्दिर में शिक्षण संस्थान के संचालकों के इस रवैए पर शिक्षा विभाग और प्रशासन क्या एक्शन लेता है।

- Advertisement -
समाचार झुन्झुनू 24 के व्हाट्सअप चैनल से जुड़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें
- Advertisemen's -

Advertisement's

spot_img
Slide
previous arrow
next arrow
Shadow
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

- Advertisment -

Recent Comments

error: Content is protected !!