सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम 2024: मोनार्क अकादमी के 34 स्टूडेंट्स हुए सफल

मोनार्क अकादमी चिड़ावा ने एक बार फिर सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम 2024 में अपना परचम फहराया है। संस्था के कुल 34 विद्यार्थी इस एग्जाम में सफल हुए हैं।

मोनार्क अकादमी चिड़ावा के निदेशक संदीप चाहर ने बताया कि दिनांक 28 जनवरी 2024 को ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम 2024 का आयोजन राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी(NTA) द्वारा करवाया गया, जिसका परीणाम दिनांक 13 मार्च 2024 को घोषित किया गया। ऑल इंडिया सैनिक स्कूल एंट्रेस एग्जाम 2024 में संस्था से कुल 39 विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें से कुल 34 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा में सफल हुए हैं।

चाहर ने बताया कि यह संस्था से जुड़े अभिभावकों के विश्वास, विद्यार्थियों के अथक परिश्रम व अनुभवी शिक्षकों की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि लगातार संस्था सैनिक स्कूल परीणाम में परचम फहरा रही है। चयनित विद्यार्थी मेडिकल फिट होने पर भारत की श्रेष्ठ सैनिक स्कूल्स में कक्षा 6 से कक्षा 12वीं तक की पढ़ाई पूर्ण करेंगें। सैनिक स्कूल्स के विद्यार्थियों की NDA में 25 प्रतिशत सीट आरक्षित होने के कारण NDA परीक्षा में आसानी से सफल हो जाते है, NDA पास आउट होने के पश्चात निश्चित ही भविष्य में सिविल सर्विसेज व डिफेन्स में उच्च पदों को सुशोभित कर अपने माता-पिता के साथ-साथ क्षैत्र का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर चयनित सभी छात्र-छात्राओं का माल्यार्पण एवं प्रतिक चिन्ह भेंटकर सम्मान करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!