सेही कला में दिवंगत भाइयों की स्मृति में जरूरतमंद बच्चों को भोजन कराकर दी श्रद्धांजलि

चिड़ावा: सेही कला में एक भावुक दृश्य देखने को मिला, जब कर्ण सिंह शेखावत ने अपने दिवंगत भाइयों सरजीत सिंह और चेतन सिंह के स्वर्गवास को एक माह पूर्ण होने पर झुग्गी-झोपड़ी, भिक्षावृत्ति और बेसहारा बच्चों को भोजन करवाकर मानवीय सेवा का संदेश दिया। यह श्रद्धांजलि कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर चर्चा में रहा और सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इसे सराहा।

सेही कला निवासी कर्ण सिंह शेखावत ने अपने भाई स्वर्गीय सरजीत सिंह शेखावत और स्वर्गीय चेतन सिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर एक विशेष सेवा आयोजन किया। दोनों भाइयों के निधन को एक माह पूर्ण होने पर उन्होंने जरूरतमंद बच्चों को भोजन करवाकर पुण्यात्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। परिवार और ग्रामीणों का कहना है कि दोनों दिवंगत भाइयों का जीवन सादगी और उदारता का प्रेरक उदाहरण था।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लक्ष्यराज सिंह, लक्ष्मण सिंह शेखावत, उमेश पुनिया, राहुल टेलर, प्रकाश शेखावत, टोनी महरिया, प्रितम पुनिया और लिलाधर शामिल हुए। सभी ने मिलकर दोनों भाइयों के प्रेरणादायी व्यक्तित्व को याद किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उपस्थित लोगों ने हिम्मत और धैर्य की कामना भी की।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि सरजीत सिंह और चेतन सिंह का जीवन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत था। उनके सामाजिक व्यवहार, मानवीय मूल्यों और सहयोगी स्वभाव को याद करते हुए लोगों की आंखें नम हो गईं। गांव के लोगों ने भी इस पहल को सामाजिक समरसता का श्रेष्ठ उदाहरण बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!